logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो!


बुलढाणा: वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बोलते हुए प्रकाश आंबेडकर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने किसानों से कहा कि जिन 10 नेताओं की वजह से उन पर आत्महत्या करने की नौबत आती है, पहले उन्हें मारो और फिर मरो। बुलढाणा में आयोजित धम्म मेले के दौरान दिए गए इस बयान की चर्चा हो रही है।

बुलढाणा में धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर भव्य धम्म मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। इस दौरान एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ किसानों की समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। 

किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि जिन दस नेताओं के कारण किसानों पर आत्महत्या करने की नौबत आती है, उन्हें पहले मारो और फिर मरो। प्रकाश आंबेडकर के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया है। किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर दिया गया उनका यह बयान अब सुर्खियों में है।